बिस्तर पर खाना क्यों नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 16:46

बिस्तर पर खाना खाने की आदत पड़ सकती है भारी, हो सकते हैं ये 4 नुकसान

क्या आप जानते हैं कि बिस्तर पर खाना खाना एक अच्छी आदत नहीं है। गंदा बिस्तर और गंदी चादर कई बीमारियों की जड़ बन जाता है।हमने अक्सर देखा है कि कई लोग जमीन पर बैठकर खाने की बजाय बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं। यह आदत एक गलत आदत है, बिस्तर पर खाना खाने से हमारे स्वास्थ्य पर कई तरह के प्रभाव पड़ते है। बिस्तर पर खाना खाने से हमें कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं बिस्तर पर खाने से कौन-से नुकसान हो सकते हैं।

नींद प्रभावित होना
बिस्तर पर खाना खाने से स्वास्थ्य नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कई लोग खाते वक्त टीवी भी देखते हैं , ऐसी गतिविधियां हमारे दिमाग पर प्रभाव डालती हैं। जिससे हमारी नींद प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा ऐसा करने से मन भी बेचैन रहता है। जिसके कारण भी नींद में कमी आ जाती है।

कीड़े-मकौड़े हो जाते हैं
बिस्तर पर खाना खाने से चीटियां और कॉकरेच आ जाते हैं। खाने का सिर्फ एक टुकड़ा चीटियों की दावत बन जाता है। इसलिए अगर आप बीमार नहीं पड़ना चाहते तो अपनी चादर पर खाना खाने की आदत छोड़ दें। खाना खाने के लिए आप डाइनिंग टेबल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रोगाणु पैदा होते हैं
बिस्तर की गंदी चादर पर तरह-तरह के रोगाणु पनपते हैं। जब हम बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं , तब कई बार खाना चादर पर गिर जाता है। जिसके कारण हमारे बिस्तर पर तरह-तरह के रोगाणु होने लगते है, इसलिए इस बात का हम सभी को ध्यान रखना चाहिए कि 4 दिन के अंतराल में हमें बिस्तर की चादर बदल लेनी चाहिए। ऐसा करने से हम कई तरह की गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

कई गंभीर बीमारी हो सकती है
बिस्तर गंदा होना और चादर को अत्यधिक दिन तक बिछाए रखने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि गंदगी बीमारी की जड़ है , इसलिए बिस्तर का इस्तेमाल सिर्फ सोने के लिए किया जाए तो बेहतर होगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info